BJP विधायक की कांग्रेस को नसीहत, प्रज्ञा को मामूली मत समझना, वह शेरनी है

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2019 04:04 PM

bjp legislator advises congress

लोकसभा में गोडसे देशभक्त बयान से परेशानी से घिरी साध्वी प्रज्ञा के बचाव में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा आए है। उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को जला देने की धमकी देने व बाद में माफी मांगने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है...

भोपाल: लोकसभा में गोडसे देशभक्त बयान से परेशानी से घिरी साध्वी प्रज्ञा के बचाव में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा आए है। उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को जला देने की धमकी देने व बाद में माफी मांगने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा की तारीफ करते हुए उन्हें शेरनी कहा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

PunjabKesari

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ब्यावरा विधायक के शब्द गुस्से में नहीं निकले थे, बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रज्ञा ठाकुर को बार-बार अपमानित करना चाहते हैं। पहले कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई करके उन्हें जेल में रखा। अब कांग्रेस उन्हें बार-बार बदनाम करने की कोशिश करती है। लेकिन साध्वी प्रज्ञा भारत की वो शेरनी है, वो साध्वी है, जिसने कांग्रेस को चुनौती दी और चुनौती देकर चुनाव में दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ किए।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को मुंह की खानी पड़ी थी। कांग्रेस के विधायक ने प्रज्ञा को जिंदा जला देने की धमकी दी थी, लेकिन जब शेरनी दहाड़ी तो ब्यावरा विधायक दांगी को पीछे हटना पड़ा। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेसियों को चुनौती भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस मित्रों से यह कहना चाहता हूं कि भारत की बेटी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर शेरनी है, दुर्गा है, काली है, सरस्वती है।

PunjabKesari

इसे पूजोगे तो विद्या देगी लेकिन अपराधी बनोगे तो दुर्गा बनकर संघर्ष करेगी। इसलिए अब नैना साहनी तंदूर कांड करना बंद करो। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को मामूली समझकर जलाने की धमकी देने की गलती मत करना। यह भारत की हिंदू और भगवा शेरनी है। ये तुम्हे मुंहतोड़ जवाब भी देगी और तुम्हारे द्वार पर भी आएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!