Edited By meena, Updated: 10 Feb, 2020 01:38 PM
सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश से अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, जबलपुर को मिलाकर एक अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग की है...
भोपाल: सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश से अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, जबलपुर को मिलाकर एक अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग की है। इसको लेकर बीजेपी विधायक ने सीएम कमलनाथ और पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
इसे लेकर विंध्य से भोपाल तक जन आंदोलन होगा और दलगत राजनीति से उठकर सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। जो लोग विंध्य क्षेत्र के बनाने के साथ होंगे विंध्य की जनता उसका साथ देगी और जो साथ नही देगें उनका बहिष्कार किया जाएगा। त्रिपाठी ने कहा कि एक एक मतदाता विंध्य प्रदेश को लेकर जबाब देगा। वहीं इस मुद्दे पर जहां बीजेपी ने चुप्पी साध ली है। कमलनाथ मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि सभी को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है।