जानकी मंदिर पहुंचे BJP सांसद के. पी. यादव, क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

Edited By Vikas kumar, Updated: 07 Oct, 2019 04:07 PM

bjp mp kp yadaw in ashoknagar

जिले में चल रही गांधी संकल्प यात्रा अपना पांचवे दिन का पड़ाव पूरा कर मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां सांसद डॉ.केपी यादव ने करीला स्थित मां जानकी मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि की काम...

अशोकनगर (भारतेंद्र सिंह): जिले में चल रही गांधी संकल्प यात्रा अपना पांचवे दिन का पड़ाव पूरा कर मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां सांसद डॉ.केपी यादव ने करीला स्थित मां जानकी मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं एक गांव में प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देते हुए छैवले के पत्ते से बने दोना-पत्तल में भोजन किया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Ashoknagar News, Ram Janaki Mandir, BJP MP KP Yadav, Gandhi Sankalp Yatra, Mungaoli Assembly

रविवार को गांधी संकल्प यात्रा दंगलया गांव से होते हुए करीला पहुंची, जहां बीजेपी सांसद केपी यादव ने मां जानकी के दरबार में दर्शन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं उनके द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्माणाधीन धर्मशाला का निरीक्षण कर पौधा-रोपण किए गए।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Ashoknagar News, Ram Janaki Mandir, BJP MP KP Yadav, Gandhi Sankalp Yatra, Mungaoli Assembly

वहीं करीला से आगे बढ़ते हुए उन्होंने एक गांव में प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देते हुए छैले के पत्ते से बने दोना-पत्तल में भोजन किया। इस बीच यात्रा के सिंघाड़ा एवं फुलैदी गांव पहुंचने पर वहां चल रहे धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ झांझ-मंजीरा बजाकर भजन भी गाये।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!