BJP ने कांग्रेस के 4 महीने के कार्यों पर उठाए सवाल, जारी किया आरोप पत्र

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 04 May, 2019 12:02 PM

bjp raises questions on congress s 4 month work issued charge sheet

प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को 7 संसदीय सीटों पर है। बीजेपी ने इससे पहले कांग्रेस सरकार के चार महीने के कार्यकाल पर आरोपपत्र जारी किया है। आरोपपत्र में काग्रेस द्वारा किए गए वादों का पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया है...

भोपाल: प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को 7 संसदीय सीटों पर है। बीजेपी ने इससे पहले कांग्रेस सरकार के चार महीने के कार्यकाल पर आरोपपत्र जारी किया है। आरोपपत्र में काग्रेस द्वारा किए गए वादों का पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

PunjabKesari

राजधानी में शनिवार सुबह प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आरोपपत्र जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है। वचन निभाने के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वे पूरा प्रदेश घूम जनता से मिल रहे तो उन्हें असलियत का पता चल रहा है।
 

PunjabKesari

शिवराज सिंह ने कहा कि आरोप पत्र के बिंदुओं को चुनावी मुद्दा भी बनाया जाएगा। जिसमें मुख्य मुद्दे ये होंगे इस दौरान प्रदेश में संगठित अपराधों की बाढ़ आ गई है। गैंगस्टर पैर पसारने लगे हैं प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी की गई। सरकार बनने के दस दिन में किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का वायदा किया गया था लेकिन पांच महीने बाद भी ऐसा नहीं हो पाया।








 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!