Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 09 Feb, 2019 01:29 PM
भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह के बेटे बबलू उर्फ बृजेंद्र सिंह और रिश्तेदार सहित तीन आरोपितों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है। यह इनाम एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने घोषित किया है...
भिंड: भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह के बेटे बबलू उर्फ बृजेंद्र सिंह और रिश्तेदार सहित तीन आरोपितों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है। यह इनाम एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक के बेटे और रिश्तेदार पर विधानसभा चुनाव के दौरान जनसंपर्क के समय स्कॉर्पियो पर हमला कर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक के बेटे और अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। आरोपितों के फरार रहने से एसपी ने इनाम घोषित किया है।
बता दें, फरियादी अवधेश सिंह पुत्र रणवीर सिंह राजावत वार्ड 12 लहार 24 नवंबर 2018 को स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 30 सी 5099 से ग्राम रूरई में अपने साथियों के साथ जनसंपर्क करने गए थे। रूरई गांव में रणवीर सिंह के मकान के सामने से निकले तो आरोपित बबलू उर्फ बृजेंद्र सिंह पुत्र रसाल सिंह राजपूत निवासी मल्लपुरा थाना लहार, सोनू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र रणवीर सिंह चौहान, श्याम पुत्र केशव सिंह यादव निवासी रोहाणी जागीर ने रोककर गालियां दी और रणवीर ने कट्टे से गोलियां चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। इस मामले में बबलू, श्याम और सोनू के फरार होने से एसपी अल्वारेस ने 5-5 हजार का इनाम किया है। यह इनाम फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने वाले को दिया जाएगा।