Video: BJP-कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हुए दो दल

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 21 Nov, 2018 02:04 PM

प्रदेश में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसके चलते कई राजनीतिक दल गठबंधन करके भाजपा को हराने के लिए एक साथ मैदान में उतरने...

ग्वालियर: प्रदेश में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसके चलते कई राजनीतिक दल गठबंधन करके भाजपा को हराने के लिए एक साथ मैदान में उतरने शुरू हो गए हैं। हाल ही में बहुजन संघर्ष दल और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है।

PunjabKesari

दरअसल, दोनों दलों के बीच ग्वालियर चंबल अंचल की दो सीटों पर सहमति बनी है। अटेर में बहुजन संघर्ष दल लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देगा, जबकि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी फुलसिंह बरैया को अपने समर्थन की घोषणा की है। गठबंधन की घोषणा करते समय दोनों नेताओं ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी कई सवाल खड़े किए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!