चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अब इस नैत्री ने थामा हाथ

Edited By suman, Updated: 17 Nov, 2018 11:19 AM

bjp shocked before the election now this gentleman

मध्यप्रदेश की सियासत में नेताओं का पाला बदलना लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरन भोजपुर प्रत्याशी और...

भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में नेताओं का पाला बदलना लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरन भोजपुर प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बावरिया, एमपी मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा मौजूद रहीं। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग के बाद उठते विरोध के स्वरों के बीच पूर्णिमा जैन का बीजेपी छोड़ना मंत्री पटवा के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। 
 

PunjabKesari
 


जानकारी के अनुसार मंत्री पटवा के क्षेत्र रायसेन जिले के मंडीदीप की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन कांग्रेस में शामिल हो गईं। बताया जा रहा है उन्होंने बीजेपी नेताओं से दुखी होकर यह कदम उठाया है। बता दें उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके निवास पर छापा पड़ चुका है। उर पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। छापामार कार्रवाई में पांच करोड़ से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ था। उनपर मंडीदीप में पार्षदों ने सौदेबाजी का भी आरोप लगाया था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!