Edited By suman, Updated: 06 Apr, 2019 06:42 PM
लोकसभा चुनाव न लड़ने का ताई का फैसला बीजेपी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के कई नेता ताई के घर पहुंच गए। बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी...
इंदौर: लोकसभा चुनाव न लड़ने का ताई का फैसला बीजेपी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के कई नेता ताई के घर पहुंच गए। बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने कहा कि 'ताई आपको ही चुनाव लड़ना चाहिए। आपको अपना निर्णय वापस ले लेना चाहिए। इस शहर के विकास के लिए एक बार फिर आपकी जरूरत है'।
'मैं बिना सांसद बने भी शहर की सेवा कर सकती हूं'
कार्यकर्ताओं से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि 'मैं बिना सांसद बने भी इस शहर की सेवा कर सकती हूं'। ताई से एक कार्यकर्ता ने कहा कि आपका ये फैसला हमें पच नहीं रहा है। ताई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे फैसले धीरे-धीरे ही पचते हैं। महाजन को घेर कर बैठे कार्यकर्ता काफी देर उन्हें मनाने का प्रयास करते रहेंं। लेकिन ताई उन्हें टालती रही।