MP में BJYM का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कहीं आंसू गैस, कहीं वाटर केनन कहीं हुई धक्का-मुक्की

Edited By meena, Updated: 19 Dec, 2019 05:02 PM

bjym protest against government

गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में जमकर प्रदर्शन किया। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान और राकेश सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं प्रदेश भर के कलेक्टर कार्यलयों के बाहर जमकर नारेबाजी की गई...

भोपाल(इजहार हसन खान): गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में जमकर प्रदर्शन किया। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान और राकेश सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं प्रदेश भर के कलेक्टर कार्यलयों के बाहर जमकर नारेबाजी की गई और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कई जिलों में धारा 144 लागू होने के बावजूद यह प्रदर्शन किया गया इसके चलते प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कहीं कहीं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी की गई हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।

PunjabKesari

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर भाजयुमो के प्रदर्शनकारियों को रोका दिया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या मे मौजूद पुलिस ने बैरीकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को बड़ी मशक्कत से रोका। वहीं सैकड़ो भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी थी।

PunjabKesari

इंदौर
इंदौर में प्रशासन ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। बावजूद इसके सैंकड़ो युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाथों में थाली चम्मच लेकर उसे बजाया ताकि सरकार की नींद खुल सके। इसी बीच उन्हें रोकने के लिए इंदौर भाजयुमो शहर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम और एसएसपी की मौजूदगी में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जहां जेल परिसर में भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

PunjabKesari

ग्वालियर
ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस को इनपर काबू करने के लिए कठिन मशक्कत करनी पड़ी।

PunjabKesari

जबलपुर
जबलपुर में धारा 144 लागू होने के कारण प्रशासन में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन से पहले ही गिरफ़्तार कर लिए गए। प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी।

PunjabKesari

मंदसौर
मंदसौर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को दी चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर किसी भी कार्यकर्ता को हाथ लगाने की कोशिश की तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

PunjabKesari

शिवपुरी
शिवपुरी में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में पुलिस और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। इस रैली में प्रभात झा के पुत्र तुषमुल झा भी शामिल हुए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष को पुलिस वेन में डाल दिया। लेकिन बाद में कार्यकर्ताओं के आक्रोश के सभी को छोड़ा दिया गया।

PunjabKesari

देवास
देवास में मल्हार स्मृति मंदिर स्थित मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!