VIDEO: शादी की रस्मों के बीच बीमार हुई दुल्हन, डोली की जगह उठी अर्थी

Edited By suman, Updated: 10 Mar, 2019 04:49 PM

लड़की के मां- बाप के लिए उनकी बेटी की शादी का दिन सबसे अहम होता है। अपनी लाडो की शादी के लिए वे न जाने क्या-क्या सपने संजोते हैं।  लेकिन इस खास दिन उनके सामने उनकी बेटी की लाश पड़ी मिले, इससे  दर्दनाक और क्या हो सकता है। यह दिल दहलाने वाली और हृदय...

छतरपुर: लड़की के मां- बाप के लिए उनकी बेटी की शादी का दिन सबसे अहम होता है। अपनी लाडो की शादी के लिए वे न जाने क्या-क्या सपने संजोते हैं।  लेकिन इस खास दिन उनके सामने उनकी बेटी की लाश पड़ी मिले, इससे  दर्दनाक और क्या हो सकता है। यह दिल दहलाने वाली और हृदय विदारक घटना हुई है मध्य प्रदेश के छतरपुर में।  जहां शादी वाले दिन एक बेटी की डोली नहीं, बल्कि उसकी अर्थी उठी और जिस तरह से ये पूरी घटना हुई। उससे तो लगता है कि उपरवाला भी इस शादी को नहीं होने देना चाहता था। 
 

PunjabKesari

ये है पूरा मामला
20 वर्षीय पूजा के माता-पिता ने बीहरपुर के रहने वाले 22 वर्षीय मनोज पटेल के साथ पूजा का रिश्ता तय कर दिया। शादी 8 मार्च को होना तय हुई।  देखते ही देखते 7 मार्च आ गया।  घर में धूमधाम से तैयारियां चल रही थी। लेकिन न जाने अचानक क्या हुआ कि रात को ही पूजा की तबियत खराब हो  गई। कुछ ही देर में तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल लाना पड़ा। इधर घर में शादी की तैयारियां हो रही थी और उधर पूजा का इलाज चल रहा था। पूजा क्या हो गया ये भी मालूम नहीं था। काफी इलाज के बाद भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तो परिजनों को शादी टालनी पड़ी और फिर दो दिन बाद यानि 9 मार्च की तारीख तय हुई। 
 

PunjabKesari

खुशियां बदली मातम में 
9 मार्च को बारात घर की दहलीज पर पहुंच गई, लेकिन शायद खुदा भी नहीं चाहता होगा कि पूजा की शादी हो। उस दिन एक बार फिर पूजा की तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल लाना पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। कोई ये नहीं समझ पा रहा था कि आखिर ये क्या हो गया। जिस बेटी की डोली उठनी थी, उसकी अब अर्थी उठेगी। घर में जहां शादी की खुशी थी अब उस घर में मातम का महौल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!