Edited By suman, Updated: 17 Jun, 2018 03:17 PM
बसपा नेता रामप्रकाश राजौरिया के ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी चरनसिंह लोधी पर मोटरसाइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मुरैना शहर के हार्ट-ऑफ सिटी जीवाजीगंज में रविवार सुबह हमलावरों ने हमला किया।
मुरैना: बसपा नेता रामप्रकाश राजौरिया के ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी चरनसिंह लोधी पर मोटरसाइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मुरैना शहर के हार्ट-ऑफ सिटी जीवाजीगंज में रविवार सुबह हमलावरों ने हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चरनसिंह अपने घर से एजेंसी पर जाने के लिए निकला ही था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकावपोश उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
उन्होंने जीवाजीगंज में आकर चरनसिंह के पैर में गोली मार दी। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने अपनी बाइक रोककर दो गोलियां उसकी छाती पर मारी। हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग गए। घायल युवक ने घटना की जानकारी अपने फोन से परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस वहां पहुंचे और उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस के अनुसार हमलावरों की चरनसिंह से पुरानी दुशमनी थी, अभी मामले की जांच की जा रही है।