BSP के प्रचार वाहन ने आग ताप रहे परिवार को कुचला, बच्चे की मौत

Edited By suman, Updated: 27 Nov, 2018 01:09 PM

bsp propagation vehicle crushed family fire family dead

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक प्रचार में पूरी जान झोंक दी| वहीं यह प्रचार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है| प्रदेश के पन्ना जिले में एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया| इस हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो...

पन्ना: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक प्रचार में पूरी जान झोंक दी| वहीं यह प्रचार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है| प्रदेश के पन्ना जिले में एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया| इस हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार घटना पन्ना जिले की है। जहां बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी अनुपमा चरण सिंह का प्रचार प्रसार कर रहे एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। यह सुबह घर के बाहर आग ताप रहे थे।  हादसे में जहां महिला गंभीर घायल हो गई, वहीं दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

सोमवार शाम पांच बजे प्रदेश भर में प्रचार बंद हो गया। लेकिन यहां बसपा की गाड़ी क्षेत्र में दौड़ रही थी। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।  पुलिस ने घटना के बाद प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!