लोकसभा चुनाव से पहले BSP में फूट, कांग्रेस में शामिल होंगे नाराज नेता

Edited By suman, Updated: 10 Mar, 2019 02:43 PM

bsp split before lok sabha election

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में फूट पड़ गई है। बसपा के नाराज नेता जल्द दी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार दोपहर बसपा नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। लोकसभा...

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में फूट पड़ गई है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार और प्रदीप अहिरवार कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव को बसपा ने हाल ही में प्रदेश भर में रैलियों का आयेाजन किया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर बैठक हुई है। जिसमें नेताओं के बीच आपसी विवाद की स्थिति बनी। जिसको लेकर बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। वे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका हो सकता है। 


PunjabKesari

पूर्व विधायक ने लगाए मायावती पर आरोप
बीएसपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार और प्रदीप अहिरवार ने बसपा सु​प्रीमो मायावती पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने टिकट वितरण को लेकर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि 'पार्टी के लोग अब तानाशाही पर उतर आए हैं।' 
 


PunjabKesari

दरअसल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी को नुकसान हुआ है, इसके लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है। ये बातें उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!