Edited By kamal, Updated: 20 Jun, 2018 07:46 PM
भिंड के देहात थाना क्षेत्र के अटेर रोड़ पर एक यात्री बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार यात्री बस ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस...
मध्यप्रदेश: भिंड के देहात थाना क्षेत्र के अटेर रोड़ पर एक यात्री बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार यात्री बस ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस की गति काफी ज्यादा थी। महिला उसकी चपेट में आई और गिर गई। बस उसे रौंदते हुए ऊपर से गुजर गई।
दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने बस चालक पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। घटना के समय पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को वहां तैनात किया गया है।
बस में आग की घटना के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस जब्त कर ली है और चालक को हिरासत में ले लिया है।