CAG की रिपोर्ट ने खोली BJP सरकार की 'आर्थिक अनियमितताओं' की पोल: शोभा ओझा

Edited By suman, Updated: 12 Jan, 2019 11:16 AM

cag report opens the poles of the economic regimes

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष  शोभा ओझा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ''पिछले 15 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकारों ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार की होली खेली। भाजपा ने कोई भी ऐसा विभाग नहीं छोड़ा जो भ्रष्टाचार की...

भोपाल:  प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष  शोभा ओझा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 'पिछले 15 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकारों ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार की होली खेली। भाजपा ने कोई भी ऐसा विभाग नहीं छोड़ा जो भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ा हो'। ओझा ने 'कैग' की हाल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 'उसने तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर पर हुई आर्थिक अनियमितताओं की पोल खोल कर रख दी है'।

PunjabKesari

 'उद्योगों को बढ़ावा और निवेशकों को सुविधाएं देने के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और उनके मंत्रीगण तथा अधिकारियों ने विगत 3 साल के दौरान विदेशों के 15 दौरे किए। इन दौरों पर खर्च हुई 897 करोड़ रुपए की राशि का कोई हिसाब-किताब नहीं है। यहां तक कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने इसकी समीक्षा भी नहीं की और न ही उसकी भरपाई के उपाय किए। व्यय की गई राशि न तो राज्य शासन के बजट के माध्यम से खर्च की गई और न ही शासकीय खातों में इसे दर्शाया गया। इस दौरान विदेशों के कई ऐसे दौरे भी हुए, जिनकी पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई। अनेक दोरौ में परिजनों को साथ ले जाकर शासकीय धनराशि का अपव्यय किया गया'। 

PunjabKesari

सार्वजनिक उपक्रमों का हुआ दोहन
उन्होंने कैग की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 'भाजपा की तत्कालीन शिवराज सरकार की पिछले 3 साल की अवधि में 3672 करोड़ 26 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान तो 57 सार्वजनिक उपक्रमों को उठाना पड़ा। इतनी बड़ी आर्थिक हानि के कारण प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों की हालत खस्ता हो चुकी है। शिवराज सरकार के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों का जम कर दोहन हुआ और उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ी। रिपोर्ट में उल्लेखित सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा 6.2 प्रतिशत औसत लागत से कर्ज लिया गया, जिससे मध्यप्रदेश सरकार को लाभ की जगह हानि उठानी पड़ी। 15 उपक्रमों का लेखा-जोखा तो अभी भी तैयार नहीं हो पाया। उनकी हानि को मिलाकर आर्थिक नुकसान और अधिक हो जाना तय है।'
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!