Edited By Prashar, Updated: 11 Jun, 2018 10:42 AM
नागपुर-जबलपुर हाइवे पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिवनी : नागपुर-जबलपुर हाइवे पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुराई के पास एक तेज रफ्तार TUV कार पेड़ से टकरा गई और फिर नदी में जा गिरी। हादसा नेशनल हाइवे-7 पर पेश आया। हादसे की सूचना लगने के बाद स्थानीय निवासियों ने सैकड़ों फीट नीचे गिरी कार में फंसे चालक और दूसरे यात्री को बाहर निकाला। मृतक चालक की पहचान जबलपुर निवासी कृष्णा चौधरी के रूप में हुई।