Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2022 06:36 PM
सतना में कार और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रामनगर थाना अंतर्गत बूढ़ा बाउर के पास खैरहनी मोड़ की है। जहां अज्ञात वाहन ने कार MP 18 CA6962 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जा...
सतना(अनमोल मिश्रा): सतना में कार और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रामनगर थाना अंतर्गत बूढ़ा बाउर के पास खैरहनी मोड़ की है। जहां अज्ञात वाहन ने कार MP 18 CA6962 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कई घायल हो जाते हैं। घायलों को बाणसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।