रैली में फायर करने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

Edited By suman, Updated: 04 Aug, 2018 12:07 PM

case was registered on the bjp leader fired fire in the rally

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की रैली में हर्ष फायरिंग करने वाले पार्टी के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया पर माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी सचिन अतुलकर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा...

उज्जैन :  भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की रैली में हर्ष फायरिंग करने वाले पार्टी के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया पर माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी सचिन अतुलकर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के स्वागत में गुरुवार दोपहर रैली निकाली गई थी। रैली भाजपा के फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति कार्यालय के बाहर पहुंची थी। यहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया ने बंदूक लहराते हुए एक के बाद एक लगातार 5 हवाई फायर किए।

PunjabKesari

इस दौरान वे बंदूक को ऊपर-नीचे कर रहे थे। इसके बाद एसपी सचिन अतुलकर ने तुरंत माधवनगर प्रभारी टीआई लिविन खेस्स को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने विशाल राजोरिया के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 336 के तहत 3 माह की कैद व जुर्माने की सजा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!