Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Oct, 2018 01:53 PM
प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। बात करें बुरहान...
भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। बात करें बुरहानपुर की तो यहां पर दो विधानसभा सीटें प्रमुख हैं, बुरहानपुर व नेपानगर।
केले की पैदावार, गंजेड़ियों के स्वर्ग के नाम से मशहूर बुरहानपुर में पिछले दो बार से बीजेपी का शासन रहा है, इस सीट पर लगातार किसी पार्टी ने राज नहीं किया है, भाजपा-कांग्रेस के अलावा यहां पर जनता दल, एनसीपी और भारतीय जनसंघ का शासन भी रह चुका है
बुरहानपुर विधानसभा...
बात करें 2008 विधानसभा चुनाव की तो 2 लाख 4 हजार 551 मतदाताओं की इस सीट पर भाजपा की अर्चना चिटनिस ने एनसीपी के हामिद काजी को 32 हजार 854 वोटों से हराया था।
विधानसभा चुनाव 2008...
कुल मतदाता-204551
नाम |
पार्टी |
प्राप्त मत |
अर्चना चिटनिस |
बीजेपी |
85362 |
हामिद काजी |
एनसीपी |
52508 |
मनोज कुमार अग्रवाल |
बीएसपी |
5845 |
बात करें 2013 विधानसभा चुनाव की तो 2 लाख 63 हजार 259 मतदाताओं की इस सीट पर फिर से भाजपा की अर्चना चिटनिस यहां से दोबारा विजयी हुईं थी। इन्होंने कांग्रेस के अजयसिंह रघुवंशी को 22,827 वोटों से हराया था।
विधानसभा चुनाव 2013...
कुल मतदाता- 263259
नाम |
पार्टी |
प्राप्त मत |
अर्चना चिटनिस |
बीजेपी |
104426 |
अजय सिंह रघुवंशी |
कांग्रेस |
81599 |
काजी फरीदुद्दीन |
एनसीपी |
2053 |
नेपानगर विधानसभा....
नेपानगर विधानसभा की बात करें तो बीते 4 चुनावों में यहां बीजेपी का राज है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है, यहां पर कुल 2 लाख 33 हजार 49 मतदाता हैं। यह सीट 1977 में वजूद में आई थी। यहां पर बीजेपी को 5 और कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है। कांग्रेस आखिरी बार 1998 में इस सीट से जीती थी। तब रघुनाथ यहां से चुनाव जीते थे। इसके बाद कांग्रेस यहां पर जीत के लिए तरसते आई है।
2008 की राजनीतिक स्थिति...
अखबारी कागज मिल के लिये मशहूर नेपानगर में मौजूदा समय में भाजपा की मंजू दादू विधायक हैं, प्रदेश की यह विधानसभा सीट 2003 से बीजेपी के पास है। वर्ष 2003 में हुऐ विधानसभा चुनाव में भाजपा की अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस के रघुनाथ चौधरी को 24802 वोटों से हराया था। वहीं वर्ष 2008 में भाजपा के ही राजेन्द्र दादू ने कांग्रेस के रामकिशन को 1586 मतों से हराया था।
विधानसभा चुनाव 2008...
कुल मतदाता- 152670
नाम |
पार्टी |
प्राप्त मत |
राजेन्द्र श्यामलाल दादू |
बीजेपी |
46534 |
रामकिशन पटेल |
एनसीपी |
44948 |
सर सिंह |
बिजेएसएच |
5439 |
अगर बात करें 2013 की तो बीजेपी के राजेन्द्र श्यामलाल दादू ने दोबारा इस सीट पर जीत हासिल की, और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 22,178 मतों से हराया था।
विधानसभा चुनाव 2013...
कुल मतदाता-214383
नाम |
पार्टी |
प्राप्त मत |
राजेन्द्र श्यामलाल दादू |
बीजेपी |
87224 |
रामकिशन पटेल |
एनसीपी |
65046 |
बालसिंह दहदिया |
बीएसपी |
4394 |
इतिहासकारों के अनुसार बुरहानपुर में मुगल कालीन 'शाही महल' स्थित है, जहां पर मुमताज को पहली बार दफनाया गया था, लेकिन ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र को आगरा स्थानांतरित कर दिया गया। इसके अलावा यहां पर असीरगढ़ का किला भी पर्यटन की दृष्टी से काफी मशहुर है।