CBI का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते हुए FCI का मैनेजर रंगेहाथों गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 13 Mar, 2019 04:13 PM

cbi scandal fci s manager arrested for taking bribe of 50 thousand rupees

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां भारतीय खाद्य निगम के एक मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर बीना की आरवी एग्रो कंपनी से सप्लाई आर्डर के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांग रहा...

भोपाल: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां भारतीय खाद्य निगम के एक मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर बीना की आरवी एग्रो कंपनी से सप्लाई आर्डर के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त ने की है। कार्रवाई के बाद से ही निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
 

PunjabKesari

आचार संहिता लगने के बाद पहली कार्रवाई
आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में यह सीबीआई की पहली कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय खाद निगम निवाड़ी के डिपो मैनेजर विनोद कुमार सिंह ने आरबी एग्रो बीना फर्म के मुनीम कृष्ण लाल गुर्जर से 2500 टन गेहूं सप्लाई आर्डर के एवज में 90,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसमें उन्होंने कुछ गेहूं सप्लाई करने की परमीशन दे दी थी। करीब 1700 टन गेहूं सप्लाई करने के लिए लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिस पर पचास हजार रुपए में बात तय हुई थी। बाकी का पैसा मंगलवार को देना था।
 

PunjabKesari


गुर्जर ने इसकी शिकायत जबलपुर सीबीआई से की। सीबीआई की टीम ने मंगलवार को योजना बनाकर निगम में दबिश दी। जैसे ही मैनेजर ने गुर्जर से पचास हजार रुपए लिए, वैसे ही टीम ने उसे रंगेहाथों धर दबोचा। सीबीआइ ने डिपो मैनेजर सहित उसके असिस्टेंट को भी सह आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर ही जमानत दे दी। कार्रवाई देर रात तक चलती रही। सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ही पूरे निगम में हड़कंप की स्थिति है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!