शौर्य के वो 21 मिनट और 400 नापाकियों का खात्मा, कटनी में मनाया बदले का जश्न

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 28 Feb, 2019 12:10 PM

celebration in katni

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जबाब को लेकर वैसे तो पूरे देश मे जश्न का माहौल है लेकिन कटनी जिले में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना की शहादत और वीरता को सलाम किया गया। साथ ही आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया...

कटनी: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जबाब को लेकर वैसे तो पूरे देश मे जश्न का माहौल है लेकिन कटनी जिले में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना की शहादत और वीरता को सलाम किया गया। साथ ही आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। देर रात चले इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हुए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सेना के 45 जवानों की शहादत को लेकर पूरे देश मे गुस्से का माहौल निर्मित था , लेकिन मंगलवार के तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर की गई कार्रावाई की खबर आते ही देशवासियों के दिल मे कुछ ठंडक पहुंची है। जिसको लेकर देश में जश्न का माहौल निर्मित हो गया। ऐसे में भाजपा पार्टी द्वारा  इस दिन को कमल दिवस के रूप में मनाया।

PunjabKesari

जिसका आयोजन सुभाष चौक में जिला भाजपा और प्रदेश के पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश पांडे भी शामिल हुए।प्रदेशाध्यक्ष ने उपस्तिथ जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलवामा की घटना के बाद पूरे देश मे आक्रोश का माहौल था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया। ये काम सिर्फ 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री कर सकता है।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!