Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 07 Mar, 2019 09:18 AM
मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने एक बार फिर से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार को गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं...
भोपाल: मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने एक बार फिर से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार को गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं।
राज्यपाल के परिसहाय विकास कुमार सहवाल को स्थानांतरित करते हुए उनकी पद-स्थापना पुलिस अधीक्षक, सायबर सेल, भोपाल में की गई है। आशुतोष गुप्ता को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से स्थानांतरित करते हुए उन्हें राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक, पीटीएस सागर बनाए गए हैं। दिलीप कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोकटिक्स, इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं आशीष खरे उप सेनानी, 18वीं वाहिनी विसबल, शिवपुरी भेजा गया है।