इंदौर में मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का सम्मान कहा - शिक्षक दिवस की तरह हर साल मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jul, 2024 04:57 PM

chief minister honored gurus in indore

मुख्यमंत्री आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर की देवी अहिल्या विश्व विद्यालय पहुंचे

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर की देवी अहिल्या विश्व विद्यालय पहुंचे, जहां सबसे पहले सीएम ने गुरुजनों का अभिवादन किया, साथ ही मंच के माध्यम से उनका सम्मान भी किया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कहा की प्रदेश के सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की बधाई अब हर साल मध्य प्रदेश में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। 

PunjabKesari
आज से तमाम विश्वविद्यालय के कुलपतियों को कुल गुरु कहा जायेगा। वहीं इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर और उनके हाथों सम्मान पाकर कई विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!