Edited By Jagdev Singh, Updated: 03 Mar, 2020 02:01 PM
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। दिग्विजय के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा कि हमारे विधायकों को खूब पैसे का ऑफर...
भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। दिग्विजय के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा कि हमारे विधायकों को खूब पैसे का ऑफर किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कहा, 'विधायक ही कह रहे हैं मुझे, हमें इतना पैसा दिया जा रहा है, मैं तो विधायकों को कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है, तो ले लेना।' इससे पहले दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'बीजेपी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।'