Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Dec, 2018 06:02 PM
प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अजय पांडे के हाथ में होगी। प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए एसपी अज...
भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अजय पांडे के हाथ में होगी। प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए एसपी अजय पांडे के नाम का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि शुक्रवार शाम प्रदेश सरकार में मंत्रियों को विभाग दिए गए। इसके बाद से कमलनाथ कैबिनेट के सभी मंत्री एक्शन में हैं। सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का काम संभाल लिया है।