Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Jan, 2019 01:49 PM
काफी समय से चली आ रही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। दिल्ली से लौटते वक्त सीएम कमलनाथ ने कहा है कि ''अभी राज्य में कांग्रेस का अध्यक्ष...
भोपाल: काफी समय से चली आ रही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। दिल्ली से लौटते वक्त सीएम कमलनाथ ने कहा है कि 'अभी राज्य में कांग्रेस का अध्यक्ष बदलने पर कोई विचार नही हो रहा है।'
कमलनाथ ने कहा कि 'फिलहाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नहीं बदला जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है। इसलिए संगठन में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है। अगर ज़रूरी हुआ तो कुछ नयी व्यवस्था की जा सकती है। काम और ज़िम्मेदारियां बांटी जा सकती हैं, ताकि सब कुछ आसानी से पूरा हो जाए।
बता दें कि पिछले दो दिनों से पीसीसी चीफ बदले जाने की खबर चल रही थी। इसके लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।