नए साल के पहले दिन सीएम कमलनाथ पहुंचेंगे "महाकाल मंदिर"

Edited By suman, Updated: 27 Dec, 2018 03:18 PM

cm kamal nath will arrive at the mahakal temple

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नए साल के पहले दिन, 1 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर शहर आएंगे और भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। वे करीब एक घंटा शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पहली बार नृसिंहघाट के पास...

उज्जैन: प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नए साल के पहले दिन, 1 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर शहर आएंगे और भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। वे करीब एक घंटा शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पहली बार नृसिंहघाट के पास उतरेगा, जिससे कि महाकाल तक पहुंचने में भी आसानी होगी। इससे आम लोगों को भी कारकेड के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए अस्थाई तौर पर हेलिपेड बनाया जाएगा।

PunjabKesari

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कमलनाथ के सुबह करीब 11 बजे आने की संभावना है और दोपहर 12 बजे तक रहेंगे इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। छिंदवाड़ा से प्लेन द्वारा पहले इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर से वे उज्जैन पहुंचेंगे। अस्थाई हेलिपेड पर कांग्रेस के विधायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल सहित वरिष्ठ नेता अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पहली बार शहर आएंगे। इसके पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व दशहरा मैदान पर राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने आए थे और महाकाल दर्शन किए थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!