Edited By meena, Updated: 05 May, 2021 06:32 PM
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संकट में मध्य प्रदेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अपील पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के लिए oxygen की मदद की है। उन्होंने प्रदेश में 16 टन लिक्विड oxygen का टैंकर...
ग्वालियर(अंकुर जैन): छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संकट में मध्य प्रदेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अपील पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के लिए oxygen की मदद की है। उन्होंने प्रदेश में 16 टन लिक्विड oxygen का टैंकर गुना के लिए भेजा है। इस बात की जानकारी विधायक व दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने दी। इससे गुना, राजगढ़ और अशोकनगर जिले को मदद मिलेगी।
जयवर्धन ने बताया कि मध्य प्रदेश बहुत ही संकट भरे दौर से गुजर रहा है। राज्य में ऑक्सीजन की कमी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अपील पर उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें कि पूर्व में भी जयवर्द्धन सिंह ने नवीन जिंदल की कंपनी से oxygen टैंकर मंगवाया था।