Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 Nov, 2018 05:52 PM
राजनीति को दाव- पेच का खेल माना जाता है। इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन एक के बाद एक नेता का पार्टी द्वारा अनदेखा किए जाने पर फूट-फूटकर रोने की खबर से यह तो साफ हो गया कि उन्हें भाजपा से बहुत उम्मीदें थी।
भोपाल: राजनीति को दाव- पेच का खेल माना जाता है। इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन एक के बाद एक नेता का पार्टी द्वारा अनदेखा किए जाने पर फूट-फूटकर रोने की खबर से यह तो साफ हो गया कि उन्हें भाजपा से बहुत उम्मीदें थी।
दरअसल, पहले सरताज सिंह और अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोने का वीडिओ वायरल हुआ है। उनकी बॉलीवुड में अच्छी पकड़ है और वे पेशे से अच्छे बिजनेसमैन है। अब वे राजनीति में अपनी पैठ जमा रहे हैं। संजय शिवराज की पत्नी के भाई है लेकिन पार्टी द्वारा दरनिकार किए जाने पर उन्हें कांग्रेस ने बालघाट के वारासिवनी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका दर्द आंसू बनकर बह निकला और वे फूट- फूटकर रोने लगे।