CM शिवराज ने केंद्र सरकार से मांगी 10 लाख वैक्सीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Edited By shahil sharma, Updated: 14 Mar, 2021 01:55 PM

cm shivraj met with dr harshvardhan in bhopal

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार...

भोपाल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग करेगी। सीएम ने डॉक्टर हर्षवर्धन को बताया कि प्रदेश में जबलपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट को केन्द्र सरकार से 75 प्रतिशत अंशदान दिया जाए। वर्तमान में ये अंशदान 60 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में समस्त पात्र नागरिकों को आगामी 35 दिनों में कोरोना की पहली डोज लगाए जाने की योजना है। इसके लिए करीब 81 लाख डोज की आवश्यकता होगी।

अब तक राज्य को कोविशील्ड की कुल 28 लाख और को-वैक्सीन की कुल 3.84 लाख डोज प्राप्त हुई हैं अभी तक 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आगामी सप्ताह से प्रति सप्ताह 8 से 10 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है, ताकि निर्धारित समयावधि में टीकाकरण का कार्य जून माह के पहले सप्ताह तक पूर्ण किया जा सके। इस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को आवश्यकतानुसार डोज उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!