पूर्व PM वाजपेयी के स्वास्थ्य सुधार के लिए MP में दुआओं का दौर जारी, CM ने कहा- ‘मन विचलित है’

Edited By Prashar, Updated: 16 Aug, 2018 12:04 PM

cm shivraj tweet on vajpai health

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वो दिल्ली में एम्स में भर्ती है। मध्य प्रदेश से वाजपेयी का गहरा और पुराना नाता रहा है। पूरे प्रदेश में उनके लिए दुआ का दौर जारी है। हर तरफ उनके लिए जगह-जगह पूजा और प्रार्थना की जा...

भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वो दिल्ली में एम्स में भर्ती है। मध्य प्रदेश से वाजपेयी का गहरा और पुराना नाता रहा है। पूरे प्रदेश में उनके लिए दुआ का दौर जारी है। हर तरफ उनके लिए जगह-जगह पूजा और प्रार्थना की जा रही है।

PunjabKesari

इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि ‘परम आदरणीय श्रद्धेय वाजपेयी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनके स्वास्थ्य में गिरावट की खबर से मन विचलित है। हम सभी उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है’।
 


अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह प्रार्थना की जा रही है। भोपाल में महामृत्युंजय जाप किया गया। उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पूजा की गई। उनके गृहनगर ग्वालियर के लोग विचलित हैं। आम लोगों और समर्थकों के साथ स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी अटल जी के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!