चंद्रा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CMO ने ऑफिस में जड़ा ताला

Edited By meena, Updated: 23 Aug, 2019 03:54 PM

cmo locked in chandra company office

जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में सीवर लाइन का काम कर रही चंद्रा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत चित्रकूट के सीएमओ ने कंपनी के ऑफिस व लैब में ताला जड़ दिया है। कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई काम के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर की है...

सतना(रविशंकर पाठक): जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में सीवर लाइन का काम कर रही चंद्रा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत चित्रकूट के सीएमओ ने कंपनी के ऑफिस व लैब में ताला जड़ दिया है। कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई काम के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर की है।

PunjabKesari
 

बता दें कि, चित्रकूट में कंपनी को 78 किलोमीटर सीवर लाइन कंपनी डालने का काम सौंपा था जिसके लिए 35 करोड़ का ठेका रायपुर की चंद्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला था। लेकिन अभी तक मात्र 14 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली गई है और सड़क का कार्य 1 फुट भी नहीं कराया गया है और लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।
 

PunjabKesari

नगर पंचायत में तैनात सीएमओ रमाकांत शुक्ला ने बताया कि एजेंसी द्वारा कार्य नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। कंपनी के खिलाफ पुलिस थाना में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। कंपनी सामान लेकर भागे ना इसके लिए वहां चौकीदार भी नियुक्त कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!