कॉकरोच और गंदगी से भड़के राज्यपाल, खाना ठुकराया, डिप्टी कलेक्टर समेत 6 को नोटिस

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Feb, 2026 06:45 PM

cockroaches in kitchen governor skips meal 6 officers get notice

मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के इंदौर दौरे के दौरान रेसीडेंसी कोठी में बदइंतजामी ने सभी को हैरान कर दिया। राज्यपाल के ठहरने की व्यवस्था जिस रेसीडेंसी कोठी में की गई थी, वहां गंदी बेडशीट, रसोई में कॉकरोच, सड़े हुए आलू और गंदगी मिली। इतना ही नहीं, राज्यपाल को ठंडी चाय परोस दी गई, जिससे वे काफी नाराज हो गए और उन्होंने वहां भोजन करने से भी इनकार कर दिया।

मामला यहीं नहीं रुका… रेसीडेंसी कोठी के स्टाफ द्वारा राज्यपाल के साथ ठीक व्यवहार नहीं किए जाने की शिकायत भी सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट आने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया — रेसीडेंसी कोठी का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी को हटा दिया गया। कंपनी पर जुर्माना लगाया गया।

डिप्टी कलेक्टर समेत 6 अधिकारियों को नोटिस जारी

सरकार की ओर से रेसीडेंसी कोठी की देखरेख और खानपान व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, बावजूद इसके राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ ऐसी लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है।

एडीएम ने बताया कि व्यवहार को लेकर भी कार्रवाई की जा चुकी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

सवाल बड़ा है – जब राज्यपाल के साथ ऐसा हाल, तो आम जनता की व्यवस्थाओं का क्या हाल होगा?

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!