Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 Nov, 2018 12:42 PM
विधानसभा के चुनाव में जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, वहीं दूसरी तरफ सपाक्स कंफ्यूजन में दिखाई दे रही है। सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रेिवेदी ने कहा कि पार्टी गठबंधन के साथ लड़ेगी...
भोपाल: विधानसभा के चुनाव में जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, वहीं दूसरी तरफ सपाक्स कंफ्यूजन में दिखाई दे रही है। सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रेिवेदी ने कहा कि पार्टी गठबंधन के साथ लड़ेगी।
गौरतलब है कि पार्टी को अभी चुनाव चिन्ह नहीं मिला है और न ही पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पार्टी ने संपूर्ण समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 दर्जन अन्य पार्टियों से प्रत्याशी उतारने की बात चल रहीं है। मध्यप्रदेश में सपाक्स विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। हीरालाल ने ये भी कहा कि ललित शास्त्री का इस्तीफा देने के बाद पार्टी पर कोई अधिकार नहीं है।