CM की बहनों के नाम चिट्ठी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक स्टंट, जमकर साधा निशाना

Edited By Prashar, Updated: 23 Aug, 2018 11:27 AM

congress attacks on cm shivraj

सीएम शिवराज ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की पांच लाख बहनों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने उनसे पांच साल का समय और मांगा है। यह चिट्ठी अब राजनीतिक रंग लेती जा रही है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे चुनावी वर्ष में केवल...

भोपाल : सीएम शिवराज ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की पांच लाख बहनों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने उनसे पांच साल का समय और मांगा है। यह चिट्ठी अब राजनीतिक रंग लेती जा रही है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे चुनावी वर्ष में केवल राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की चिट्ठी का कोई फायदा होने वाला नहीं है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा का कहना है कि मुख्यमंत्री किस हक से चिट्ठी लिखकर फिर से पांच साल दिए जाने की बात कह रहे हैं, उन्हें तो शर्म आनी चाहिए जो वह इस प्रकार की लिख रहे हैं। शोभा ओझा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है और सबसे ज्यादा समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही यह पद संभाला है। इन 15 वर्षों के दौरान प्रदेश महिला अत्याचारों में रेप और गैंगरेप जैसे मामलों में नंबर वन पर रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की 36 हजार से ज्यादा लड़कियां लुट चुकी हैं। बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं से उनकी आबरू बलि चढ़ चुकी हैं। लेकिन सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया। आज जब चुनाव सिर पर है तो इस तरह की चिट्ठी लिखकर अपने लिए रास्ता तलाशा जा रहा हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार और महिलाओं का उत्पीड़न पूरे देश से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत थी उस समय आप कुछ कर नहीं सके और अब आप इस तरह की चिट्ठी लिख रहे हैं। आपको सोचना चाहिए कि क्या आपने महिलाओं को सुरक्षित प्रदेश दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!