कांग्रेस में गुटबाजी का दौर जारी, अब सिंधिया के समर्थकों ने दिग्विजय पर लगाए आरोप

Edited By suman, Updated: 29 Dec, 2018 09:57 AM

congress factionalism now scindia supporters charged with digvijay

कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समर्थकों में जबरदस्त गुटबाज़ी और बगा़वत जारी है। मुद्दा ऐदल सिंह कंसाना के मुख्यमंत्री ना बन पाने का है।  गुरुवार को कंसाना समर्थक मदन शर्मा ने इस्तीफा देकर सिंधिया पर निशाना साधा था।...

भोपाल: कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समर्थकों में जबरदस्त गुटबाजी और बगावत जारी है। मुद्दा ऐदल सिंह कंसाना के मुख्यमंत्री न बन पाने का है।  गुरुवार को कंसाना समर्थक मदन शर्मा ने इस्तीफा देकर सिंधिया पर निशाना साधा था। अब ज्योतिरादित्य समर्थक 3 विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस सरकार बनते ही मुरैना में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। कभी दिग्विजय खेमा प्रेसवार्ता कर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गंभीर आरोप लगा रहा है, तो जवाब में सामने आया सिंधिया खेमा अब दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहा है। 
 

PunjabKesari

सुमावली से कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह दिग्विजय खेमे से आते हैं। वो चार बार से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें मंत्रि मंडल में शामिल नहीं किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को दिग्विजय खेमे ने प्रेसवार्ता कर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया था। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन शर्मा ने इसके विरोध में पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमा सक्रिय हुआ। 

 

PunjabKesari

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई, रघुराज कंसाना, गिर्राज दंडोतिया और कमलेश जाटव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मावई ने आरोप लगाया कि ऐदल सिंह दिग्विजय खेमे से हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे जयवर्धन सिंह को मंत्री बनवाने के लिए ऐदल सिंह का नाम कटवाया है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम ग़लत घसीटा जा रहा है। सिंधिया समर्थक ये नेता यहां तक बोल गए कि दिग्विजय सिंह की वजह से 15 साल पहले कांग्रेस हारी थी और अब जब सत्ता में वापस हुई है तो दिग्विजय सिंह फिर कांग्रेस को कमज़ोर करना चाहते हैं  मध्यप्रदेश की जनता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को वोट दिया ,लेकिन राहुल गांधी के कहने पर सिंधिया ने पार्टी हित में कमलनाथ को समर्थन दिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!