Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Mar, 2021 12:24 PM
होशंगाबाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटेल पिपरिया में अपने समर्थकों के साथ बिजली विभाग के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। देर शाम उन्हें पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर दो घंटे विठाकर रखा था,...
होशंगाबाद (गजेंद्र राजपूत): होशंगाबाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटेल पिपरिया में अपने समर्थकों के साथ बिजली विभाग के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। देर शाम उन्हें पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर दो घंटे विठाकर रखा था, और फिर बाद में छोड़ दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें फिर से पुलिस गिरफ्तार कर पिपरिया से होशंगाबाद सिटी कोतवाली थाने लाया गया और उन पर FIR दर्ज की गई। पुष्पराज पटेल आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
दरअसल बिजली विभाग की पिपरिया महिला अधिकारी ने पुष्पराज पटेल पर जाति सूचक व जान से मारने और लोगों को भड़काने का मामला दर्ज कराया था। इस पूरे मामले में पुष्पराज पटेल कहना है कि मोकलवाड़ा गांव में पिछले दिनों हुई बिजली कर्मचारियों की पिटाई मामले के बाद आज पिपरिया में किसान परिवार के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया साथ ही शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता किसानों की बात को लेकर पिपरिया विधायक के निवास पर भी पहुंचे थे। एमपीईबी विभाग की महिला अधिकारी ने कांग्रेस नेता पटेल पर आरोप है कि उन्होंने उनके खिलाफ जाति सूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर महिला अधिकारी ने पिपरिया थाने FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कांग्रेस नेता पटेल को होशंगाबाद सिटी कोतवाली लेकर आई ,पटेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने पिपरिया सोहागपुर और होशंगाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं जमकर विरोध प्रदर्शन किया।