Edited By shahil sharma, Updated: 21 Feb, 2021 04:19 PM
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों ही पार्टियां अपनी परिषद बने इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस भी मैदान में पूरी तैयारी से उतर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में...
इंदौर (गौरव कंछल): नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों ही पार्टियां अपनी परिषद बने इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस भी मैदान में पूरी तैयारी से उतर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी हुई है। इसी के चलते इंदौर संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह मौजूद रहे।
इसके साथ सम्मेलन में कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, एक बार फिर आयोजन में अनुशासन का पालन नहीं किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मुझे अपने परिवार में आने से खुशी मिलती है। इस बात से हौसला मिलता है कि कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी की नींव मजबूत बनी हुई है। पूर्व सीएम ने कहा कि 42 साल पहले जब मैंने पहला चुनाव लड़ा था तब बीजेपी के पास बूथ स्तर पर कोई नेता नहीं था। बूथ के लिए शहरों से लोग भेजे जाते थे जो संगठन का काम करते थे।