इंदौर में कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, नीम और जड़ी बूटियों का धुआं लेकर पहुंच गए नगर निगम

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Nov, 2024 06:19 PM

congress protested by reaching municipal corporation office

इंदौर जिले में शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप पर कांग्रेस ने बड़ा अनूठा प्रदर्शन किया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप पर कांग्रेस ने बड़ा अनूठा प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय परिसर में और महापौर कार्यालय पर नीम की पत्तियों और जड़ी बूटियों का धुंआ किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मच्छरों के प्रकोप से शहर भर में बीमारियां फैल रही हैं। इन बीमारियों के लिए कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में नगर निगम परिसर पहुंचे।

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निगम परिसर और महापौर के केबिन के साथ ही निगम के स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग के बहार यह धुआं किया है। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए देवेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में यह प्रदर्शन किया गया है। 

PunjabKesariकांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शहर में डेंगू चिकनगुनिया और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मच्छरों की तादात भी बढ़ रही है। इसी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है, इसके साथ ही अधिकारी भी सुरक्षित रहें इसलिए इस प्रकार का धुआँ नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालय पर किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!