भोपाल में किसानों के साथ कांग्रेस का चक्का जाम, काले कानून वापस लो के लगे नारे

Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2021 06:31 PM

congress s chakka jam in bhopal

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने सरकार को जगाने के लिए देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। किसानों के इस फैसले को मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी समर्थन मिल...

भोपाल(इजहार हसन खान): नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने सरकार को जगाने के लिए देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। किसानों के इस फैसले को मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी सभी जिला और शहर इकाइयों को यह निर्देश दिए थे कि 6 फरवरी को सभी इकाइयां अपने जिले के हाईवे पर दोपहर के 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चक्का जाम करेंगे और उसके फोटो न्यूज़ कटिंग सहित संपूर्ण रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।

PunjabKesari

कांग्रेस ने प्रदेश के हाईवो पर किया चक्का जाम
कांग्रेस ने प्रदेश के सभी हाईवो पर चक्का जाम किया। इसी तारतम्य में राजधानी स्थित परवलिया हाईवे पर भी कांग्रेस द्वारा चक्काजाम किया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ जकी मौजूद रहे। जहां जमकर नारेबाजी की गई किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सारे हिंदुस्तान के नेशनल हाईवे पर किसानों के समर्थन में यह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं जोकि दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक सारे हाईवे को जाम किया। चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट पर रहा।

PunjabKesari

सबकी निगाहें लगी है किसान आंदोलन पर
आज एक बार फिर देश की निगाहें किसान आंदोलन पर टिक गई है। प्रदर्शन वाले स्थलों पर प्रदेश भर में भारी पुलिस बल तैनात रही। आपको बता दें कि कांग्रेस के पिछले प्रदर्शन के दौरान राजधानी भोपाल में पुलिस को भारी बल का प्रयोग करना पड़ा था वही पुलिस ने जमकर आंसू गैस के गोले छोड़े थे और कांग्रेसियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!