कांग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है: मुख्यमंत्री चौहान

Edited By kamal, Updated: 30 Aug, 2018 04:39 PM

congress s political etiquette has ended cm chauhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं...

सागर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही। प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हैं, जो कि समझ से परे है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही। राहुल गांधी कौन सी परंपरा निभा रहे हैं? कांग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक बार वॉशिंगटन गया था, तब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। वहां के पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि आपके प्रधानमंत्री ‘अंडर अचीवर’ (कम उपलब्धि हासिल करने वाला) हैं। मैंने तुरंत उस पर आपत्ति प्रकट की और कहा कि भारत का प्रधानमंत्री ‘अंडर अचीवर’ नहीं हो सकता। वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं हैं वह देश के प्रधानमंत्री हैं, वो हमारा गर्व हैं।  उन्होंने प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार की जा रही आलोचना पर कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता हो रही है, इस पार्टी में विचारों के जरिए विरोध करने की संस्कृति ही खत्म होती जा रही है। यहां तक की कांग्रेस पार्टी के अंदर ही नेता एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे है। इस पार्टी का आगे न जाने क्या होगा।
PunjabKesari
चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले भी चुनाव होते थे, लेकिन इन चुनावों से पहले ऐसा नहीं हुआ कि अभद्र तरीके से हमले बोले जाएं। लोकतंत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता और विचारों में मतभेद होता है। मध्य प्रदेश की राजनीति ने संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूला, लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस सत्ता के लिए संस्कारों को भूलकर अनर्गल और अमर्यादित आचरण कर रही है। कभी वो हमें नालायक कहते हैं तो कभी वैश्या का दर्जा देते हैं, तो कभी मदारी कहते हैं। मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की इस घृणित मानसिकता का उसे जवाब देगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!