EVM की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हंगामा, बिजली के बाद LED स्क्रीन हुआ बंद

Edited By suman, Updated: 01 Dec, 2018 02:13 PM

congress s ruckus over the safety of evms leds after lightning turned off

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। खरगोन में शुक्रवार को ईवीएम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा किया। आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम की...

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। खरगोन में शुक्रवार को ईवीएम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा किया। आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम की लाइट करीब एक घंटे तक बंद रही। फिर पीछे के दरवाजे से कुछ ईवीएम मशीन ले जाए गए। कांग्रेस ने गड़बड़ी की आशंका जताई है, वहीं प्रशासन ने बिजली गुल होने की बात कही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात 8 बजे अचानक स्ट्रांग रूम के बाहर चलने वाली एलईडी स्क्रीन बंद हो गई। इस एलईडी पर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों को बाहर से देखा जा सकता है। स्क्रीन के बंद होते ही वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतराज जताया। कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी की अगुवाई में हजारों लोगों की भीड स्ट्रांग रूम के बहार जमा हो गई। ईवीएम मशीन बदलने या गड़बडी करने की आशंका में लोगों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेसियों की मांग है कि इन मशीनों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए। इन मशीनों को मतगणना समाप्त होने तक अलग रखा जाए। साथ ही इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करते हुए अपराधिक मामला दर्ज किया जाए। 

 


पूरे मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'चुनावी कार्य में लगे सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकरियों से अपील है कि वे लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर मतगणना तक निष्पक्षता का आचरण करें। हमें कुछ अधिकरियों के खिलाफ शिकायत मिली है'। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!