देश की आजादी में कांग्रेस का संघर्ष, अब BJP पढ़ा रही राष्ट्रवाद का पाठ: CM कमलनाथ

Edited By suman, Updated: 13 Apr, 2019 06:47 PM

congress s struggle in the country s independence

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर बीजेपी के नेताओं पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, '' देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने सबसे अधिक संघर्ष किया, लेकिन भाजपा नेता हमें ही...

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर बीजेपी के नेताओं पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने सबसे अधिक संघर्ष किया, लेकिन भाजपा नेता हमें ही राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, वे केवल बोलना जानते हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे पूछना चाहते हैं कि वे बताए कि क्या उनकी पार्टी के एक भी स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं'।
 

PunjabKesari

सीएम ने आiगे कहा कि, 'राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा नेता केवल बोलना जानते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। यहां तक की संसद भवन में भी जब आतंकी हमला हुआ, उस समय भी देश में उनकी ही सरकार रही है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!