Edited By suman, Updated: 01 Sep, 2018 03:50 PM
भट्टा कॉलोनी मांगलिया में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में घर में रखा एसिड पानी समझकर पी लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक ईश्वर पिता भरत सिंह...
इंदौर : भट्टा कॉलोनी मांगलिया में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में घर में रखा एसिड पानी समझकर पी लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक ईश्वर पिता भरत सिंह मांगलिया में रहता है और बीती रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। घर के एक कोने में प्लास्टिक की बॉटल में एसिड रखा हुआ था। युवक ने किसी से बातचीत किए बिना पानी की प्यास लगने पर बॉटल उठाकर पी ली।
इसे पीते ही वह घर में उल्टियां करने लगा तो परिजन दौड़े और उसे संभाला। देखा की जब उसने एसिड पिया है, तो उसे लेकर एमवाय अस्पताल ले आए। वहीम जिंसी में रहने वाली एक ढाई साल की बच्ची ने घर में खेलते खेलते केरोसिन पी लिया। घर में रखी केरोसिन से भरी बॉटल को उसके हाथ में देख परिजनों ने दूर किया और उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ देर अस्पताल में रखने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।