Edited By Prashar, Updated: 27 Aug, 2018 04:17 PM
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर पर भी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, भोपाल में सरकारी बंगला को खाली करने के बाद दिग्विजय का सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया गया था और वहीं किराए के मकान में दफ्तर लगाने की तैयारी की जा रही थी।
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर पर भी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, भोपाल में सरकारी बंगला को खाली करने के बाद दिग्विजय का सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया गया था और वहीं किराए के मकान में दफ्तर लगाने की तैयारी की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार रिवेरा टाउन सोसाइटी ने दफ्तर शुरू करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। क्योंकि, सोसाइटी में किसी तरह के दफ्तर को लगाने की अनुमति नहीं है। इस मामले पर अभी दिग्विजय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया था। श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया। सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया।
दिग्विजय सिंह के इस बंगले को लेकर बवाल तब मचा था जब उन्हें यह बंगला खाली कराने के आदेश दिए गए थे जबकि बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नियम बनाकर पुराने बंगले में ही रहने की अनुमति दे दी गई थी।