महिला ADM को लेकर यह क्या कह गए सांसद केपी यादव !

Edited By meena, Updated: 27 Aug, 2019 12:09 PM

controversial statement of kp yadav

गुना से भाजपा सांसद केपी यादव शिवपुरी की महिला जिलाधिकारी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कटघरे में आ गए हैं। दरअसल भाजपा सांसद अशोक नगर में खराब फसलों की समस्या को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान नाराज हो गए क्योंकि एडीएम उनसे ज्ञापन लेने के लिए नहीं...

शिवपुरी: गुना से भाजपा सांसद केपी यादव शिवपुरी की महिला जिलाधिकारी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कटघरे में आ गए हैं। दरअसल भाजपा सांसद अशोक नगर में खराब फसलों की समस्या को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान नाराज हो गए क्योंकि एडीएम उनसे ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंची थीं। मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि एसडीएस पूर्व सांसद के चरण चुंबन के लिए पहले हर गांव जाया करती थी। लेकिन आज सांसद खउद कलेक्टर आए हैं तो वे गायब हैं। इसके बाद केपी वहीं सड़क पर प्रदर्शन करने लग पड़े। बता दें कि यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया है। वह खुद पहले उनके सांसद प्रतिनिधि थे। 
 

 

 

केपी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "पहले जो सांसद थे, उनके चरण चुंबन करने वो (महिला कलेक्टर) गांव-गांव पहुंच जाती थीं। अगर एक सांसद खुद कलेक्ट्रट आया है और वो ज्ञापन नहीं ले सकती हैं तो मैं सड़क पर प्रदर्शन करूंगा क्योंकि मुझे यहां की जनता ने सांसद बनाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!