बैंक के अंदर दो गार्डों के बीच विवाद, चली गोली
Edited By suman, Updated: 18 Jul, 2018 06:17 PM
शहर के जीपीओ स्थित SBI की ब्रांच में बुधवार को दो गार्डों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। घटना में गोली के छर्रें दोनों गार्डों को लग गए, जिसमें वे बुरी तरह...
इंदौर : शहर के जीपीओ स्थित SBI की ब्रांच में बुधवार को दो गार्डों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। घटना में गोली के छर्रें दोनों गार्डों को लग गए, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से SBI का स्टॉफ और वहां मौजूद ग्राहक घबराए हुए थे।