Edited By meena, Updated: 21 Mar, 2020 11:50 AM
मध्य प्रदेश में जबलपुर में कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद से सतर्कता बरतते हुए सिंगरौली जिले में एहतियात के तौर पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। 20 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 तक के लिए यह आदेश जारी...
सिंगरौली(अनिल सिंह): मध्य प्रदेश में जबलपुर में कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद से सतर्कता बरतते हुए सिंगरौली जिले में एहतियात के तौर पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। 20 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 तक के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही चेक पोस्ट में बाहर से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा किसी भी सभा जुलूस में 20 से अधिक लोगों को रहने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिले में संचालित इंडस्ट्रियल एरिया तैनात कर्मचारियों को आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। होटल लाजो में आने जाने वाले लोगों पर निगरानी करने का एवं उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस को लेकर चल रही खबरों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।