कोरोना ने एक और वॉरियर की छिनी जिंदगी, छतरपुर के होनहार SDM ने तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 30 Apr, 2021 09:16 AM

corona s another life of another warrior

छतरपुर के SDM संतोष सिंह चंदेल का जीवन कोरोना ने छीन लिया। पहले उनका इलाज जबलपुर में चल रहा था फिर उन्हे हैदराबाद ले जाया गया था जहां अंततः कोरोना से जंग हार गये। एक होनहार अधिकारी को खोना पीड़ादायक है। यही कहें कि एक ओर कोरोना योद्धा समाज की सेवा...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर के SDM संतोष सिंह चंदेल का जीवन कोरोना ने छीन लिया। पहले उनका इलाज जबलपुर में चल रहा था फिर उन्हे हैदराबाद ले जाया गया था जहां अंततः कोरोना से जंग हार गये। एक होनहार अधिकारी को खोना पीड़ादायक है। यही कहें कि एक ओर कोरोना योद्धा समाज की सेवा करते हुये अपने प्राण त्याग गये। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। छतरपुर में पदस्थ SDM संतोष सिंह चंदेल बीती 15 अप्रैल को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे। वह जबलपुर के निवासी थे। इस कारण जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में वह उपचार कराते रहे। दिनों-दिन उनकी हालत बिगड़ती गई। उनके लंग्स में अधिक संक्रमण फैल गया था। सागर में उनके सहयोग साथियों ने उनके बेहतर ईलाज के लिये एयरलिफट कर हैदराबाद ले जाने की मांग को प्रमुख सचिव के सामने रखी थी। जहां अधिकारियों की मांग पर हैदराबाद से तीन डाक्टरों की टीम जबलपुर पंहुची थी जो उन्हें हैदराबाद ले गई थी। लेकिन अफसोस उन्हें बचाया ना जा सका।

PunjabKesari

संतोष सिंह चंदेल मूलतः मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे उन्होंने रायपुर सांईस कालेज से बाटनी सबजेक्ट में एम.एस.सी. की थी। इलाहाबाद से वकालता की पढाई की और उसके बाद घसीदास यूनिवर्सिटी से LLM किया। देश के सर्वश्रेष्ठ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होने एम.फिल. भी किया। म.प्र. राज्य प्रशासनिक सेवा से नायब तहसीलदार पद पर उनका चयन हुआ। वह जबलपुर में लंबे समय तक तहसीलदार रहे। छतरपुर के पूर्व वह पदोन्नत होकर बेगमगंज, बालाघट और सागर में SDM रहे। कोरोना आपदा केके प्रथम वर्ष (यानि पिछले वर्ष) वह सागर SDM रहे जिन्होंने वहां बेहतरीन कार्य किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!