Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Aug, 2019 07:37 PM
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बदलाव करने जा रही है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो चुकी है। वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बना रही है....
भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बदलाव करने जा रही है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो चुकी है। वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बना रही है।
दरअसल, कांग्रेस के कैबिनेट मंत्रियों को 16 नगर निगम में जीत के लिए जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया है। जिन्हें निगम समेत नगर पालिका और परिषद में चुनाव जीतने की जिम्मेदारी दी जाएगी। किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी मिलेगी यह निर्णय होना बाकी है। फिलहाल वर्तमान में 16 नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है। यही एक कारण है कि कांग्रेस निगम चुनावों पर पूरा जोर लगा रहा है। ताकि उसे अपनी खोई हुई सीटों पर कब्जा वापिस मिल जाए। वहीं कांग्रेस हर एक निगम मंत्री को देने जा रहा है। उनको जहां जीत के लिए अहम भूमिका निभानी होगी। सीएम कमलनाथ के आदेश के बाद काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यह बदलाव करने वाली है कमलाथ सरकार
कांग्रेस सत्ता में आने के बाद निकाय चुनाव को लेकर बड़े बदलाव करने जा रही है। राज्य शासन महापौर और अध्यक्ष का सीधे चुनाव की जगह पर पार्षदों में से महापौर और अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है।